Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं : उपायुक्त

Latehar:  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उपायुक्त गुरूवार को न्यू टाउन हॉल में सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के ब्रीफिंग सत्र को सबोधित कर रही थी. मौके पर पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन मुख्य रूप से मौजूद थे. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान आपके द्वारा की गई एक चूक या कार्यों से संबंधित अपर्याप्त ज्ञान मतदान केंद्रों पर होने वाले मतदान प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है, इसलिए आप सभी बेहद संजीदगी के साथ ब्रीफिंग में दी गई जानकारी को समझ लें. उपायुक्त ने कहा कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने में सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की भूमिका अहम है. उन्होने उनके कर्तव्य, ईवीएम प्राप्त करने, मतदान समापन पश्चात ईवीएम स्ट्रांग रूम तक सुरक्षित पहुंचाने से संबंधित आवश्यक जानकारियां साझा की. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-court-issues-show-cause-notice-to-manika-police-station-incharge/">लातेहार

: अदालत ने मनिका थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया

एसपी ने सुरक्षा बल को दिए कई निर्देश

वहीं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने लोकसभा चुनाव हेतु प्रतिनियुक्त पुलिस बल को सुरक्षित मूवमेंट प्लान, मतदान केंद्रों में विधि व्यवस्था संधारण, मतदान समापन पश्चात ईवीएम स्ट्रांग रूम तक सुरक्षित पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को मतदान केंद्र तक कैसे पहुंचना है, ईवीएम मशीन को किस तरह से ले जाना है और फिर कैसे सुरक्षित उसे स्ट्रांग रूम तक पहुंचना है इन तमाम बातों की जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि लातेहार के कुछ क्षेत्र नक्सल प्रभावित है, ऐसे में उन्हें बूथ तक जाने और मतदान खत्म होने तक तमाम तरह के सुरक्षा नियमों का पालन करने को कहा गया है. इस दौरान उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता रामा रविदास, भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, कार्मिक कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी उदय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी श्रेयांश, डीएसपी मुख्यालय संजीव कुमार मिश्र आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/india-alliance-candidate-from-giridih-mathura-mahato-got-cpim-suppor/">गिरिडीह

से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मथुरा महतो को मिला माकपा का समर्थन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही