Search

 
 
 

किसी को भी हो सकती है रक्त की जरूरत, जरूर करें रक्तदान : संजय लाटकर

 
Ranchi : सदर अस्पताल में मंगलवार को रक्त अधिकोष द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक संजय लाटकर शामिल हुए. इनके कार्यक्रम में विभिन्न संस्था से आए कुल 81 संस्थानों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि संजय लाटकर ने रक्तदान महादान के अनेकों फायदे बताए, उन्होंने बताया कि सभी संस्था को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करना चाहिए, किसी भी परिस्थिति में ब्लड की आवश्यकता पड़ सकती है, आए दिन सड़क दुर्घटना आदि की सूचना मिलती है. यहां बता दें कि खून की कमी के कारण दुर्घटना में घायल व्यक्ति को नहीं बचाया जा सकता है. इसलिए ब्लड बैंक को सशक्त करने की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि हमें रक्तदान क्यों करना चाहिए? आपको यह जानने के लिए खुद रक्तदान करना होगा. रक्तदान करके आप सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराकर एक स्वस्थ, खुशहाल समाज की दिशा में बहुत बड़ा योगदान देते हैं. ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने अपने जीवन में 25-100 से ज़्यादा बार रक्तदान किया है. इसे भी पढ़ें -वीरेंद्र">https://lagatar.in/discharge-petition-of-virendra-ram-alamgirs-pa-sanjeev-and-jahangir-rejected/">वीरेंद्र

राम, आलमगीर के PA संजीव व जहांगीर की डिस्चार्ज याचिका खारिज

कौन कर सकता है रक्तदान

रक्तदाता की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए, उसकी जीवनशैली स्वस्थ होनी चाहिए, शरीर का वजन 45 किलोग्राम से अधिक होना चाहिए, हीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम से अधिक होना चाहिए. रक्तदान करने से आपको अन्य तरीकों से भी लाभ होता है, क्योंकि इससे इस्केमिक हृदय रोग की संभावना कम हो जाती है. सम्मान समारोह में सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ विमलेश सिंह, डॉक्टर एस प्रसाद, डॉक्टर अखिलेश झा, डॉक्टर स्टीफन खेश,डॉक्टर, दो रंजू सिंहा एम.ओ.आईसी.ब्लड बैंक, डीपीएम प्रवीण सिंह, दो ईशानी एम.ओ.आईसी, बुड़मू आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें -सुदेश">https://lagatar.in/sudesh-himself-is-now-unemployed-banana-is-left-alone-supriyo/">सुदेश

अब खुद हो गए हैं बेरोजगार, केला रह गया अकेलाः सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही