Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अपोलो चेन्नई के डॉक्टरों की सुविधा अब रांची में भी, जल्द खुलेगा अस्पताल

  • रांची के 84 वर्ष के बुजुर्ग के हृदय की सर्जरी
Ranchi : हृदय रोगियों को अब रांची में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मिल सकेगी. अपोलो चेन्नई अस्पताल द्वारा राजधानी में हृदय रोगियों को चेन्नई अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा चिकित्सीय सुविधा मिल सकेगी. इसे लेकर बरियातू स्थित अपोलो क्लिनिक में डॉक्टरों की टीम से इलाज कराया जा सकेगा. क्लिनिक में अभी तक स्थानीय डॉक्टरों की टीम मरीजों का इलाज कर रही है. चेन्नई अपोलो से आए सीटीवीएस सर्जन डॉ एमएम यूसुफ ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी में सिर्फ छोटे छेद से ही हृदय का ऑपरेशन संभव है. इस तकनीक का आज देश-विदेश के लोग लाभ ले रहे हैं और इसकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. रोबोटिक कार्डियक सर्जरी एक विधि है, जो रोगियों को ओपन-हार्ट सर्जरी की तुलना में काफी तेजी से अपने दैनिक जीवन में लौटने में मदद करता है. सर्जरी छोटे छेद और बायीं छाती में 5 सेमी के कट से ही की जाती है. रोबोटिक हाई डेफिनिशन कैमरे के माध्यम से सर्जनों को सर्जरी में आसानी होती है. उन्होंने बताय कि ओपन कार्डियक सर्जरी के बाद 3 से 6 महीने के विपरीत 2 से 3 सप्ताह में ही पूरी तरह से मरीज अपना काम कर सकता है. मधुमेह के रोगियों और वृद्ध रोगियों के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प है.

रांची के 84 वर्ष के बुजुर्ग के हृदय की सर्जरी 

उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में 84 वर्ष के रांची के केशरी कुमार पर रोबोटिक के माध्यम से सर्जरी की गई थी. आमतौर पर इस उम्र में सर्जरी करना खतरनाक साबित होता है. वे अब एक महीने के अंदर ठीक हो गए हैं. रोबोटिक सर्जरी में कम से कम जटिलताओं के साथ उनका इलाज करने और जल्दी ठीक होने में सक्षम होने के लिए वरदान साबित हुआ है. 93 वर्षीय एक व्यक्ति की रोबोटिक सर्जरी की गई, जिससे वह भारत का अब तक का सबसे उम्रदराज मरीज बन गए हैं. रोबोटिक कार्डियक सर्जरी के माध्यम से पिछले कुछ महीनों में 70 और 80 वर्ष से अधिक आयु के कई रोगियों को सफलतापूर्वक बचाया गया है.

रांची में जल्द खुलेगा अपाेलो चेन्नई अस्पताल

अपोलो चेन्नई जल्द ही राजधानी रांची में अपना अस्पताल खोलने की तैयारी में है. अपोलो अस्पताल के सीनियर जेनरल मैनेजर वी नागार्जुना रेड्डी ने बताया कि यहां अस्पताल जरूर खुलेगा. जमीन चिन्हित करने का काम किया जा रहा है. अपोलो ग्रुप की ओर से इस संबंध में काम किया जा रहा है. वे सभी अस्पताल खोलने के लिए प्रयासरत हैं, ताकि यहां के मरीजों को यहीं पर सारी सुविधाएं मिल सके. इसे भी पढ़ें – सरयू">https://lagatar.in/saryus-letter-to-the-speaker-take-contempt-action-against-minister-banna-gupta/">सरयू

का स्पीकर को पत्र, मंत्री बन्ना गुप्ता पर करें सदन की अवमानना की कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही