Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

माफी मांगें सरयू वरना…,सरयू ने बन्ना को दी कोर्ट जाने की नसीहत, राहुल गांधी को आना होगा रांची, कोर्ट से राहत नहीं, छवि रंजन से आज पूछताछ समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में.

Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय को लीगल नोटिस भेजकर तीन दिन में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है. ऐसा नहीं करने पर 10 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी है. इस नोटिस के माध्यम से बन्ना गुप्ता ने सरयू राय को दूसरी बार कानूनी रूप से घेरने का प्रयास किया है. सरयू राय ने लीगल नोटिस भेजे जाने पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोर्ट जाने की नसीहत दे दी है. सरयू ने कहा है कि बन्ना कोर्ट जाएं, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए. मोदी सरनेम संबंधी टिप्पणी के मामले में रांची की एमपी- एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को व्यक्तिगत पेशी से छूट देने से इनकार कर दिया है. बुधवार को न्यायालय ने राहुल गांधी की ओर से व्यक्तिगत पेशी से छूट संबंधी याचिका को खारिज कर दिया. विभिन्न जमीन घोटालों के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) गुरुवार को आईएएस छवि रंजन से फिर पूछताछ करेगी. ईडी ने उन्हें विगत 28 अप्रैल को नोटिस भेजकर सुबह 11 बजे रांची स्थित जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है. इससे पहले ईडी ने उन्हें एक मई को बुलाया था. समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/1-5.jpg"

alt="" width="1046" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/2-4.jpg"

alt="" width="1335" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/3-4.jpg"

alt="" width="1316" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/5-1.jpg"

alt="" width="1335" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/6-1.jpg"

alt="" width="1348" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/8-1.jpg"

alt="" width="1600" height="1237" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही