Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

APP नियुक्ति मामला : HC के आदेश के दो माह बाद भी JPSC ने जारी नहीं किया रिजल्ट, लगभग 300 पद रिक्त

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी JPSC ने अब तक APP नियुक्ति की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. बता दें कि 30 नवंबर 2022 को झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की खंडपीठ ने APP नियुक्ति से संबंधित अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई की थी. सुनवाई के बाद JPSC को दो महीने के अंदर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया था. लेकिन उसके बावजूद अब तक JPSC ने रिजल्ट जारी नहीं किया. जिससे अभ्यर्थियों में काफी मायूसी हैं. इसे भी पढ़ें- बीएड">https://lagatar.in/bed-session-7-months-late-4000-seats-vacant-till-third-round-counseling/">बीएड

का सत्र 7 महीने लेट, तीसरे राउंड की काउंसलिंग तक 4000 सीट खाली

रिजल्ट जारी कर नियुक्ति की जाये

बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दो महीने के अंदर APP ( अपर लोक अभियोजक) की नियुक्ति करने का आदेश दिया था. झारखंड हाईकोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डॉ रविरंजन और जस्टिस संजय द्विवेदी की खंडपीठ ने यह आदेश पारित किया था. कोर्ट ने JPSC को यह निर्देश दिया था कि APP नियुक्ति से संबंधित रिजल्ट जारी कर नियुक्ति की जाये. APP नियुक्ति के लिए परीक्षा ले ली गई है. अभ्यर्थियों का इंटरव्यू भी पूरा हो गया हैं. लेकिन अब तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया. हाईकोर्ट के आदेश के बाद लगभग 300 अपर लोक अभियोजक की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. झारखंड में लोक अभियोजक के 20 पद रिक्त हैं, जबकि अपर लोक अभियोजक के 78 पद ख़ाली हैं और सहायक लोक अभियोजक के 193 पद रिक्त पड़े हुए हैं. इसे भी पढ़ें- बजट">https://lagatar.in/budget-session-2023-self-reliant-india-jan-dhan-gst-corruption-in-president-murmus-address-surgical-strike-discussion-on-terrorism/">बजट

सत्र 2023  : राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण में आत्मनिर्भर भारत, जनधन, GST, भ्रष्टाचार, सर्जिकल स्ट्राइक, आर्टिकल 370, आतंकवाद पर चर्चा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही