Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची जिला प्रशासन की अपील- राशन कार्डधारी अगस्त महीने का कर लें राशन का उठाव

Advertisement
Advertisement
Ranchi: राजधानी रांची के राशन कार्डधारी शुक्रवार से ही अपने नजदीकी राशन डीलर से अगस्त महीने का खाद्यान्न उठाव कर सकते हैं. सभी राशन डीलरों तक अगस्त महीने का खाद्यान्न पहुंचा दिया गया है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने राशन कार्डधारियों से अपील की गई है कि वह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अगस्त महीने का खाद्यान्न यथाशीघ्र अपने अपने नजदीकी राशन डीलर से प्राप्त कर लें. इसे भी पढ़ें–पशुओं">https://lagatar.in/lumpy-virus-is-death-theat-for-animals-spread-in-175-districts-of-15-states-75-thousand-cows-died/">पशुओं

के लिए काल साबित हो रहे लम्पी ने 15 राज्यों के 175 जिलों में पैर पसारे, 75 हजार गायों की मौत…

जल्द ही मिलेगा बैकलॉग राशन

रांची में राशन कार्डधारियों को बैकलॉग खाद्यान्न भी जल्द से जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा. जिले में जून और जुलाई महीने के खाद्यान्न का उठाव हो गया है, लेकिन तकनीकी कारणों से वितरण में विलंब हो रहा है. आगामी कुछ दिनों में तकनीकी कारणों को दूर कर राशन कार्डधारियों को जून और जुलाई महीने का भी खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा. फिलहाल जिले में अगस्त और सितंबर महीने के खाद्यान्न का उठाव कार्य जारी है. राशन कार्ड धारी अपने नजदीकी डीलर से अगस्त महीने का राशन का उठाव आसानी से कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें–ब्‍लूमबर्ग">https://lagatar.in/bloomberg-report-claims-shortage-of-weapons-in-indian-army-air-force-navy-reason-is-make-in-india/">ब्‍लूमबर्ग

की रिपोर्ट में दावा, भारतीय थल सेना, वायुसेना, नौसेना में हथ‍ियारों की कमी, मेक इन इंडिया इसकी वजह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही