Ranchi : रांची नगर निगम द्वारा रोस्टर के अनुरूप हैंड स्प्रे के माध्यम से कीटनाशक दवा का छिड़काव गुरुवार को वार्ड 26 हरमू हाउसिंग कॉलोनी, वार्ड 22 मारवाड़ी कॉलेज, वार्ड 51 प्रेम नगर, वार्ड 41 धुर्वा, हिंदपीड़ी, बर्धमान कपाउंड, कांटाटोली, लोवाडीह, बरियातू, दर्जी मोहल्ला डोरंडा, कर्बला चौक आदि क्षेत्रों में वृहद स्तर पर किया गया. उक्त क्षेत्रों में लार्वा की पहचान कर बिना देर किए लार्वा को नष्ट किया गया. रांची नगर निगम समस्त नागरिकों से यह अपील करता है कि अपने घरों के आस-पास साफ-सफाई बनाए रखें और किसी भी तरह के पानी को जमने ना दें. अपने क्षेत्र में एंटी लार्वो दवा का छिड़काव , फॉगिंग के लिए निगम की दूरभाष संख्या 9431104429 पर संपर्क करें.
: हिंदपीढ़ी ग्वालाटोली में नि:शुल्क कैंप, 90 लोगों की हुई जांच [wpse_comments_template]
लार्विसाइडल का छिड़काव और फॉगिंग किया जा रहा
वर्तमान समय में शहर में डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. जिसकी रोकथाम के लिए रांची नगर निगम द्वारा वृहद स्तर पर विभिन्न वार्डों में मच्छरों के प्रजनन स्रोत को नष्ट करने के लिए लार्विसाइडल का छिड़काव और फॉगिंग किया जा रहा है. बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए प्रशासक के आदेशानुसार बीट प्लान बनाकर सभी क्षेत्रों में फॉगिंग मशीन, थर्मल फॉगिंग मशीन, एंटी स्मॉग गन एवं हैंड स्प्रे का उपयोग करते हुए गली-मोहल्ले खास तौर पर वैसे घर जहां लार्वा पाया गया है, उनमें तेजी से छिड़काव कराया जा रहा है. इसके अलावा सभी वार्डों में लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया से बचाव के लिए पंप्लेट वितरण कर जागरूक भी किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-free-camp-in-hindpiri-gwalatoli-90-people-tested/">रांची: हिंदपीढ़ी ग्वालाटोली में नि:शुल्क कैंप, 90 लोगों की हुई जांच [wpse_comments_template]
Leave a Comment