Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CID डीजी से गुहारः दिल्ली में दलालों के चंगुल में फंसी सिमडेगा की बेटी को छुड़ाएं

Ranchi: सिमडेगा जिले की नाबालिग लड़की को दिल्ली के दलालों के चंगुल से छुड़ाकर सकुशल वापसी को लेकर सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता से अनुरोध किया गया है. इसे लेकर बाल अधिकार कार्यकर्ता बैजनाथ कुमार ने सीआईडी डीजी को पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि कोलेबिरा थाना अंतर्गत रसिया गांव की महिला फुलमनी बागे की नाबालिग पुत्री को दलालों द्वारा बहला-फुसला कर छह वर्ष से दिल्ली में बंधक बना कर रखा गया है. उसे काफी प्रताड़ित किया जाता है. इस संबंध में महिला फुलमनी देवी ने कहा कि उनकी बेटी के पास मोबाइल फोन नहीं है. एक सप्ताह पूर्व बेटी ने अपने एक दोस्त के फोन से सारी जानकारी मुझे दी. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-25-may-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।25 MAY।।हमें बचानी है अपनी संस्कृति-राष्ट्रपति।।हेमंत ने दोहराई सरना धर्म कोड की मांग।।एक करोड़ के ड्रग्स के साथ 3 धराए।।नई संसद उद्घाटन मामला पहुंचा SC।।नीति आयोग की बैठक से ममता की दूरी।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

थाना प्रभारी ने नहीं की कोई कार्रवाई

बैजनाथ कुमार के द्वारा लिखे पत्र में कहा गया है कि नाबालिग लकड़ी के परिजनों द्वारा कोलेबिरा थाना में लिखित आवेदन दिया गया था. इसमें अपनी पुत्री को दिल्ली के दलालों के चंगुल से मुक्त कराने एवं सकुशल बरामदगी कर झारखंड लाने के संबंध में कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी. लेकिन कोलेबिरा थाना के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसे लेकर सीआईडी डीजी से अनुरोध करते हुए कहा गया है कि नाबालिग लड़की को दिल्ली के दलालों की चंगुल से छुड़ाकर सकुशल बरामदगी कर उसके परिजनों को सौंपने हेतु आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए. इसे भी पढ़ें-  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-started-business-in-10-thousand-through-self-help-group-now-earning-lakhs-every-month/">धनबाद

: सेल्फ हेल्प ग्रुप के जरिए 10 हजार में शुरू किया व्यवसाय, अब हर माह लाखों की कमाई
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही