Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एपल के सीईओ टिम कुक ने कोरोना से लड़ने में भारत की मदद करने का किया एलान

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk : गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल भी भारत की मदद के लिए आगे आ. है. एपल के सीईओ टिम कुक ने एलान किया कि वे इस मुश्किल समय में भारत की मदद करेंगे. उन्होंने  रिलीफ फंड जारी करने की घोषणा की. कुक ने ट्वीट में कहा कि भारत में कोविड मामलों की विनाशकारी वृद्धि के बीच उनकी कंपनी मेडिकल वर्कर्स के साथ है हमारा एपल परिवार और हर लोग जो महामारी से लड़ रहे हैं. एपल उनको सपोर्ट और राहत प्रदान करने के लिए दान करेगा.

गूगल ने 135 करोड़ राशि देने की घोषणा की

इससे पहले कई टेक कंपनियों जैसे गूगल  और माइक्रोसॉफ्ट ने देश के राहत प्रयासों में मदद का करने का आश्वासन दिया था. गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने चिकित्सा आपूर्ति और संगठनों के लिए 135 करोड़ रुपये का भुगतान किया. इसमें भारत और यूनिसेफ के लिए 20 करोड़ रुपये के दो अनुदान शामिल हैं. इस फंडिंग में 900 से अधिक गूगल कर्मचारियों का योगदान भी शामिल हैं, जिन्होंने 3.7 करोड़ रुपये जुटाए हैं.

नडेला ने भी हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन

वहीं माइक्रोसॉफ्ट के नडेला ने कहा कि उनकी कंपनी अपने संसाधनों को जुटाकर देश की मदद करेगी. सत्य नडेला ने ट्वीट में कहा था कि भारत की स्थिति देख कर मेरा दिल टूट गया है. उन्होंने कहा कि वे शुक्रगुजार है कि अमेरिका सरकार ने भारत की मदद की. माइक्रोसॉफ्ट ने ऑक्सीजन कंसंट्रेशन मशीनों की खरीद के लिए अपने संसाधनों से मदद करेंगे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही