Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Apple का मार्केट वैल्यू भारत की जीडीपी से भी आगे निकला, वैल्यूएशन 3 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :   दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Apple ने नया कीर्तिमान बनाया है. इतिहास में पहली बार Apple का मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर यानी 3 लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंच गया. यह दुनिया की पहली पब्लिकली ट्रेडेड कंपनी है जो इस मुकाम तक पहुंची है. यह भारत की इकोनॉमी से कही ज्यादा है. मालूम हो कि भारत की जीडीपी मात्र 2.65 ट्रिलियन डॉलर है.

शेयरों में कीमतों में आयी तेजी से कंपनी ने हासिल किया नया मुकाम

सोमवार को जब अमेरिकी बाजार खुला तो कारोबार के दौरान Apple के शेयरों की कीमत 183 डॉलर तक पहुंच गयी थी. जिसके कारण पहली बार किसी कंपनी का मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचा गया. मालूम हो कि Walmart, Disney, Netflix, Nike, Exxon Mobil, Coca-Cola, Comcast, Morgan Stanley, McDonald`s, AT&T, Goldman Sachs, Boeing, IBM और Ford जैसी बड़ी कंपनियों मिला देंगे. फिर भी Apple की मार्केट वैल्यू कहीं ज्यादा है. इसे भी पढ़े : कोरोना">https://lagatar.in/44-officers-and-personnel-of-jharkhand-police-in-the-grip-of-corona/">कोरोना

की चपेट में झारखंड पुलिस के 44 अधिकारी व कर्मी

16 महीने में 2 से 3 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा एप्पल का मार्केट वैल्यू 

साल 1976 में कैलिफोर्निया में एक गैरेज से शुरू यह कंपनी अब 3 ट्रिलियन डॉलर की हो गयी है. एप्पल ने अगस्त 2018 में 1 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया था. इसे हासिल करने में 42 साल का लंबा सफर तय करना पड़ा. दो साल बाद कंपनी की वैल्यू 2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो गयी. जबकि 16 महीने के भीतर कंपनी का मार्केट कैप तीन ट्रिलियन के लेवल को पार कर गया. इसे भी पढ़े : Bulli">https://lagatar.in/javed-akhtar-furious-at-bulli-bai-app-and-parliament-of-religions-for-provocative-rhetoric-said-surprised-by-the-silence-of-the-pm/">Bulli

Bai App और धर्म संसद में भड़काऊ बयानबाजी पर भड़के जावेद अख्तर, कहा, पीएम की चुप्पी से हैरान हूं

ट्रिलियन डॉलर क्लब में शामिल हैं ये कंपनियां

ट्रिलियन डॉलर क्लब में Apple के अलावा माइक्रोसॉफ्ट, अल्फाबेट, अमेजन, टेस्ला, सऊदी अरामको जैसी कंपनियां शामिल हैं. माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैप करीब 2.5 ट्रिलियन डॉलर है. सऊदी अरामको का मार्केट कैप करीब 1.9 ट्रिलियन डॉलर है. जबकि टेस्ला, अमेजन, अल्फाबेट जैसी कंपनियों का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा है. इसे भी पढ़े : वेटरन">https://lagatar.in/veteran-actor-prem-chopra-and-his-wife-corona-positive-admitted-in-hospital/">वेटरन

एक्टर प्रेम चोपड़ा और उनकी वाइफ कोरोना पॉजिटिव, हॉस्पिटल में एडमिट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही