Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC के अभ्यर्थी गोपाल कुमार मह्था के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. दरअसल गोपाल ने हाईकोर्ट में रीट पिटीशन दाखिल कर आग्रह किया था कि उसने ओएमआर शीट में कई सवालों के जवाब दिये थे इसके बावजूद उसे जान बूझकर असफल घोषित कर दिया गया. शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने ओएमआर शीट देखने के बाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को रीट पिटीशन और ओएमआर शीट को सील कर प्रार्थी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने का निर्देश दिया है.
हाईकोर्ट के सामने प्रार्थी ने पेश की छेड़छाड़ की हुई OMR शीट की कॉपी, प्रार्थी पर FIR का निर्देश
Last Updated: May 17, 2024 12:00 AM (IST)