Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड TET के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक जमा होंगे फॉर्म

  • सर्वर में आयी खराबी के कारण जैक ने लिया फैसला
  • पहले 22 तक जमा किये जाने थे आवेदन
  • अब 26 तक जमा किये जायेंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन
Ranchi :  झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (जैक) ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टेट)) परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ा दी है. अब उम्मीदवार 26 अगस्त तक आवेदन जमा कर सकते हैं. पहले टेट परीक्षा के लिए आवेदन भरने की अंतिम तिथि 22 अगस्त निर्धारित थी. लेकिन सर्वर में आयी खराबी के कारण जैक ने आवेदन भरने की लास्ट डेट को बढ़ाने का फैसला लिया. टेट एग्जाम के लिए 23 जुलाई से ही ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया जारी है. अब तक इस परीक्षा के लिए लगभग साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी आवेदन दे चुके हैं.

ऐसे करें आवेदन

  • जीटेट 2024 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट">http://jactetportal.com">

    jactetportal.com पर जायें.
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Register Now के लिंक पर क्लिक करे और अपना रजिस्ट्रेशन कराये.
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी फिर से लॉग इन करके बाकी डिटेल भरें और एप्लिकेशन सब्मिट कर दें.
  • इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही