Search

 
 
 

झारखंड में मदरसा परीक्षा-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, JAC ने जारी किया शेड्यूल

छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. परिषद ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि आवेदन प्रक्रिया JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in के Exam Form Portal के माध्यम से पूरी की जाएगी.
 
JAC कार्यालय (फाइल फोटो).

Ranchi : झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने मदरसा (वस्तानिया, फोकानिया एवं मौलवी) परीक्षा-2026 के लिए पंजीयन व आवेदन भरने की तिथि जारी की है. छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. परिषद ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि आवेदन प्रक्रिया JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in के Exam Form Portal के माध्यम से पूरी की जाएगी.

 

आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां


बिना विलंब शुल्क के : 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक

विलंब शुल्क के साथ : 26 अप्रैल से 2 मई तक

चालान से संबंधित तिथियां :

चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि: 25 अप्रैल, 2 मई (विलंब शुल्क के साथ).

बैंक में शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल, 4 मई (विलंब शुल्क के साथ)

परिषद ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुल्क केवल RTGS/NEFT के माध्यम से ही जमा किया जाएगा. अन्य किसी माध्यम से शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा. शुल्क जमा करने के बाद चालान को ऑनलाइन अपलोड करना होगा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही