Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नागा बाबा खटाल सब्जी मार्केट के दुकानदारों के एग्रीमेंट के लिए लिये जा रहे आवेदन

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  नागाबाब खटाल सब्जी मार्केट को बने 3 साल हो गये हैं, लेकिन मार्केट में लॉटरी के माध्यम से मिले 474 दुकानों का एग्रीमेंट अभी तक नहीं हो पाया था. नगर निगम अब मार्केट के अंदर आवंटित फल और सब्जी दुकानदारों के साथ एग्रीमेंट कर रही है. इसके लिए नगर निगम ने कैंप की शुरुआत की है, जो 28 जुलाई से 5 अगस्त तक चलेगी. इस कैंप में सब्जी व फल विक्रेताओं से एग्रीमेंट के लिए नगर निगम द्वारा आवेदन लिये जा रहे हैं. (पढ़ें, निकोबार">https://lagatar.in/earth-trembled-in-nicobar-islands-earthquake-intensity-5-0-on-richter-scale/">निकोबार

द्वीप समूह की धरती कांपी, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0)

28 जुलाई से अबतक 242 दुकानदारों ने दिया आवेदन

निगम से मिली जानकारी के अनुसार, अब मार्केट के अंदर फल और सब्जी लगाने वाले दुकानदारों से हर महीने मेंटेनेंस के नाम पर 500 रुपये चार्ज लिया जायेगा. यह एग्रीमेंट उन्हीं दुकानदारों के साथ किया जा रहा है, जिन्हें लॉटरी के दौरान मार्केट में दुकान अलॉट किया गया था. 28 जुलाई से अबतक 242 दुकानदार एग्रीमेंट के लिए आवेदन दे चुके हैं. निगम के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, निगम द्वारा पुराने एग्रीमेंट के नियम का गलत फायदा उठाते हुए विक्रेता छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर कोर्ट चले जाते थे, जिससे निगम और वेंडर्स दोनों को परेशानी होती थी. इसलिए इस बार नियमों में सुधार करते हुए एग्रीमेंट तैयार किया गया है. एग्रीमेंट के सारे नियम और फीस टाउन वेंडर कमिटी के साथ चर्चा करके बनाया गया है. ..........

PM स्वनिधि योजना के तहत 5000 वेंडर्स को दिया गया ऋण

Ranchi :   स्ट्रीट वेंडर्स के कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए पीएम स्वनिधि योजना बड़े काम की है. योजना के तहत आवेदन कर रेहड़ी-पटरी चलाने वाले 10 हजार रुपये का गारंटी फ्री लोन प्राप्त कर सकते हैं. लोन की राशि एक साल में चुका देने पर दूसरी बार 20 हजार और तीसरी बार 50 हजार रुपये का लोन लेकर कारोबार को और विस्तार दिया जा सकता है. इसी योजना को लेकर रांची नगर निगम बीते महीने से शहर के विभिन्न वार्डों में कैंप लगाकर वेंडर्स से आवेदन ले रहे हैं. नगर निगम को इस साल 17,500 वेंडर्स को ऋण देने का टारगेट दिया गया है. इसके तहत अबतक शहर के 5000 से अधिक वेंडर्स को ऋण दिया जा चुका है.

750 में से 570 वेंडर्स के आवेदन किया गया स्वीकृत 

निगम से मिली जानकरी के अनुसार, पीएम स्वनिधि योजना के लिए नगर निगम में 4 नगर प्रबंधक और 14 सामुदायिक आयोजक की टीम बनायी गयी है. यह टीम शहर के विभिन्न हिस्सों में घूम कर स्ट्रीट वेंडर्स से आवेदन जमा करा रही है. निगम के अधिकारियों के अनुसार, पिछले महीने में शहर के विभिन्न वार्डों से 750 से अधिक आवेदन आया था, जिसमें 570 वेंडर्स के आवेदन स्वीकृत कर लिये गये. नगर निगम विभिन्न बैंकों के साथ मिलकर जल्द से जल्द आवेदन का निपटारा करने में लगा हुआ है. बीते दिनों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ मिलकर कैंप लगाया गया था, जिसमें वेंडर्स को दो दिनों के भीतर ऋण की प्रिक्रिया पूरी कर ऋण की राशि उनके खातों में दे दी गयी थी. इसे भी पढ़ें : सर्वाइकल">https://lagatar.in/cervical-cancer-government-should-save-women-make-them-aware-get-free-vaccine/">सर्वाइकल

कैंसर : सरकार महिलाओं को बचाये, करे जागरूक, मुफ्त टीका लगवाये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही