Search

 
 
 

JAC प्राइमरी टीचर ट्रेनिंग परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 20 नवंबर तक करें अप्लाई

Ranchi News :राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) से मान्यता प्राप्त और जैक से संबद्ध प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों तथा जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थानों (DIET) के प्रशिक्षुओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
 
झारखंड एकेडमिक काउंसिल

Ranchi News : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण राजकीय, अराजकीय व अल्पसंख्यक नियमित परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. परीक्षा सत्र 2024-26 के पंजीकृत प्रशिक्षु आवेदन कर सकते हैं.

 

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) से मान्यता प्राप्त और जैक से संबद्ध प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों तथा जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थानों (DIET) के प्रशिक्षुओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

 

यह प्रक्रिया उन संस्थानों और प्रशिक्षुओं पर लागू होगी, जिनका सत्र 30 अगस्त 2026 तक पूरा हो रहा है.बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन और चालान जनरेट करने की प्रक्रिया 5 से 20 नवंबर तक चलेगी. अभ्यर्थी 25 नवंबर तक बैंक में परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे. वहीं, विलंब शुल्क के साथ 21 से 28 नवंबर तक आवेदन किया जा सकेगा. इसके लिए बैंक में शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर निर्धारित की गई है.

 

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संस्थानों को वेबसाइट से डाउनलोड की गई कंसोलिडेटेड लिस्ट और बैंक चालान की प्रति 9 दिसंबर 2026 तक जैक कार्यालय में जमा करनी होगी. परिषद ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

 

अभ्यर्थी आवेदन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और शुल्क की जानकारी जैक की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही