Search

 
 
 

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए आवेदन शुरू, रांची नगर निगम ने दी विस्तृत जानकारी

 
Ranchi :  केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत रांची नगर निगम ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य आवेदक रांची नगर निगम कार्यालय स्थित पीएमएवाई सहायता केंद्र में आवेदन कर सकते हैं. पीएमएवाई सहायता केंद्र में हर दिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 बजे से 7 बजे तक खुला रहता है. आवेदक रांची नगर निगम की वेबसाइट में जाकर PMAY आवेदन लिंक के जरिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. रांची नगर निगम ने पात्र लाभार्थियों से Beneficiary Led Construction (BLC) घटक के तहत ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इस संबंध में नगर निगम ने पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की है. बता दें कि पीएम आवास योजना एक सितंबर 2024 से लागू हो चुकी है और इसका लाभ 2029 तक दिया जायेगा. योजना का उद्देश्य शहर के निम्न आय वर्ग के लोगों को सस्ते और पक्के मकान उपलब्ध कराना है.

पात्रता :

  • केवल पति, पत्नी और अविवाहित बच्चों वाला परिवार पात्र होगा.
  • परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर देश के किसी भी हिस्से में पक्का मकान नहीं होना चाहिए.
  • आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख से कम होनी चाहिए.

जरूरी दस्तावेज :

  • 1. आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक)
  • 2. सभी पारिवारिक सदस्यों का आधार कार्ड
  • 3. पासपोर्ट साइज फोटो
  • 4. आय प्रमाण पत्र (CO से निर्गत)
  • 5. स्वयं घोषणा पत्र और शपथ पत्र
  • 6. भूमि दस्तावेज (यदि भूमि है)
  • 7. बैंक पासबुक की फोटो कॉपी 
  • 8. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी :

  • - आवेदनकर्ता का 01 सितंबर 2024 से पहले नगर निगम क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है.
  • -  सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ आवेदन जमा करना अनिवार्य है.
  • - स्मार्टफोन उपयोगकर्ता Smart Ranchi App के माध्यम से भी आवेदन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही