Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गर्मी में चेहरे पर लगाएं ये चीजें, त्वचा को मिलेगी ठंडक

Lagatar Desk: गर्मी के मौसम में चेहरे का ध्यान रखना जरुरी होता है. टैनिंग और सनबर्न से स्किन को बचाना गर्मी में वाकई बहुत मुश्किल होता है, अपने चेहरे पर निखार बनाये रखने के लिये आप घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्तमाल कर अपने चेहरे को गर्मी में भी ठंडा रखकर डैमेज से बचा सकते हैं. गर्मी में चेहरे को रखें ठंडा

एलोवेरा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-290.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> त्वचा के लिए एलोवेरा किसी वरदान से कम नहीं है. अगर आपको बहुत ज्यादा गर्मी लगती है तो चेहरे पर एलोवेरा जरूर लगाएं. इससे स्किन को ठंडक मिलेगी और आपका चेहरा भी ग्लो करेगा. एलोवेरा से टैनिंग, दाग-धब्बे और झांई की समस्या दूर हो जाती है. गर्मी में आपको एलोवेरा जेल जरूर लगाना चाहिए.

खूब सारा पानी पिएं

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-291.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> खूबसूरत त्वचा के लिए जरूरी है कि आप दिन में कम से कम 6 से 7 ग्लास पानी पिएं. इससे आपका पेट साफ रहेगा और त्वचा टोन्ड रहेगी. इसके अलावा ऐसे फलों को खाएं, जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जैसे -खीरा, ककड़ी, कच्चा टमाटर, संतरा. इससे आपकी बॉडी में पानी की कमी नहीं होगी.

चेहरे पर लगाए बर्फ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-292.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गर्मी में चेहरे को ठंडा रखने के लिये आप अपने चेहरे पर बर्फ लगाये, इससे स्कीन भी टाइट होगा और चेहरा भी ठंडा रहेगा. इसके अलावा चंदन पाउडर, नींबू , दही, कच्चा आलू के अलावा केला और गुलाब-जल को चेहरे पर लगाकर चेहरे को ठंडा रख सकते हैं.

चंदन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-293.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गर्मी में चेहरा भी तपने लगता है. तेज धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए आप चेहरे पर चंदन का लेप लगाये. चंदन की तासीर ठंडी होती है इससे त्वचा को ठंडक मिलती है.

सनस्क्रीन का उपयोग करें

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-294.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> धूप में निकलने से पहले सनस्क्र‍ीन का इस्तेमाल करें. लेकिन ध्यान रहे कि इसे घर से निकलने के 15 मिनट पहले लगाना होता है. सनस्क्रीन लगाने के तुरंत बाद धूप में ना निकलें. दिन में तीन बार सनस्क्रीन लगाएं. इसे भी पढ़ें: मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-pipeline-water-supply-scheme-failed-not-getting-water/">मुसाबनी

: पाइप लाइन जलापूर्ति योजना हुई फेल, नहीं मिल रहा पानी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही