Search

 
 
 

छह कैबिनेट मंत्रियों के आप्त सचिव नियुक्त, आदेश जारी

 
Ranchi: राज्य सरकार ने छह कैबिनेट मंत्रियों के लिए आप्त सचिव को नियुक्त कर लिया है. कैबिनेट मंत्री चमरा लिंडा का आप्त सचिव राज्य सेवा के अफसर अनुराग लकड़ा को बनाया गया है. नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आप्त सचिव विनय प्रकाश तिग्गा को बनाया गया है. ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का आप्त सचिव संदीप दूबे को बनाया गया है. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का आप्त सचिव अजय कुमार सिन्हा को बनाया गया है. वहीं अजय कुमार सिन्हा को बाह्य कोटा के तहत नियुक्त किया गया है. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का आप्त सचिव मांडर के बीडीओ मनोरंजन कुमार को बनाया गया है. पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का आप्त सचिव कपिल कुमार को बनाया गया है. इन्हें सरकारी कोटा से आप्त सचिव बनाया गया है. जबकि बाह्य कोटा से उमेश कुमार को आप्त सचिव नियुक्त किया गया है. मंत्रिमंडल सचिवालय समन्वय विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया. इसे भी पढ़ें – मैदानों">https://lagatar.in/severe-cold-in-the-plains-snowfall-in-the-mountains-134-roads-in-himachal-closed-10000-tourists-stranded/">मैदानों

में ठंड भारी, पहाड़ों पर बर्फबारी, हिमाचल में 134 सड़कें बंद, 10000 पर्यटक फंसे
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही