Search

 
 
 

SC में जजों की नियुक्ति : कॉलेजियम ने CJI के प्रस्ताव पर आपत्ति जताने वाले जजों के नाम बताए

 
New Delhi : सुप्रीम कोर्ट में चार न्यायधीशों की नियुक्ति को लेकर सीजेआई के प्रस्ताव पर आपत्ति जताने का मामला अब और बढ़ता दिख रहा है. अब, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पैनल के उन दो जजों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं, जिन्होंने नियुक्ति को लेकर अपनी राय लिखित रूप से लिखकर देने के सीजेआई के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई थी.

ये न्यायाधीश हैं कॉलेजियम पैनल में शामिल

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के पांच न्यायधीशों के कॉलेजियम में सीजेआई यूयू ललित के अलावा चार वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति एस के कौल, एसए नजीर और केएम जोसेफ शामिल हैं. ये पांच सदस्यीय कॉलेजियम ही सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए नामों का चयन करता है और केंद्र से सिफारिश करता है.
इसे भी पढ़ें- 300">https://lagatar.in/the-body-of-mulayam-singh-reached-saifai-with-a-convoy-of-300-vehicles-crowd-gathered/">300

गाड़ियों के काफिले के साथ सैफई पहुंचा मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर, उमड़ा जनसैलाब

ये है प्रक्रिया

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठकें सामान्यतया भौतिक रूप से की जाती हैं. बैठक में नियुक्ति के लिए उम्मीदवार जजों के नामों पर सदस्यों में मतभेद के मामले में पैनल आम सहमति सूची से उनका नाम बाहर कर देता है. उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा और उन पर निर्णय आम तौर पर कॉलेजियम के सदस्यों की अनुपस्थिति में नहीं लिए जाते हैं.

इन दो जजों ने जताई थी आपत्ति

कॉलेजियम ने नौ अक्तूबर को दिए गए एक बयान में बताया था कि जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और एस अब्दुल नजीर ने सीजेआई द्वारा पहली बार अपने सदस्यों के विचारों को जानने के लिए अपनाए गए प्रसार के तरीके पर आपत्ति जताई थी. कॉलेजियम ने यह भी बताया कि पैनल के दोनों सदस्य भौतिक रूप से चर्चा में शामिल होने के लिए उपलब्ध नहीं थे. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का यह बयान सोमवार को सार्वजनिक हुआ है. कॉलेजियम ने अपने बयान में यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट में चार जजों की नियुक्ति पर चर्चा के लिए 30 सितंबर को पैनल की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन 30 सितंबर को शाम 4:30 बजे होने वाली बैठक जस्टिस चंद्रचूड़ के शामिल ना होने के कारण नहीं हो सकी. दरअसल, उस दिन जस्टिस चंद्रचूड़ ने 30 सितंबर को रात 9:15 बजे तक सुनवाई की थी.
इसे भी पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-accident-the-condition-of-two-scorched-due-to-coming-in-contact-with-11000-volt-wire-is-critical-admitted-to-burn-ward/">हजारीबाग

 हादसा: 11000 वोल्ट तार के संपर्क में आने से झुलसे दो की स्थिति नाजुक, बर्न वार्ड में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही