Search

झारखंड के चार जेलों में 624 पदों पर कक्षपालों की नियुक्ति रद्द

Ranchi :  झारखंड के चार जेलों में 624 पदों पर कक्षपालों की नियुक्ति होने वाली थी. जिसे रद्द कर दिया गया है. इसको लेकर गृह कारा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कहा गया है कि बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार,  केंद्रीय कारा दुमका और केंद्रीय कारा घाघीडीह में 624 पदों पर भूतपूर्व सैनिकों का कक्षपाल के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया की गयी थी. लेकिन गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग और विधि विभाग के परामर्श एवं हाईकोर्ट के वाद संख्या डब्लूपी (सी) नंबर 3894 रमेश हांसदा / झारखंड सरकार पारित आदेश तके तहत इस संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) की प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया. (पढ़ें, रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-bandh-supporters-came-on-the-road-for-the-second-day-also-long-queues-of-vehicles-were-seen-on-the-roads/">रामगढ़

: दूसरे दिन भी बंद का व्यापक असर, सड़क पर उतरे समर्थक, गाड़ियों की लंबी कतार लगी)

डायरेक्ट इंटरव्यू से एक साल के लिए होनी थी नियुक्ति

झारखंड के चार जेलों में कक्षपाल के 624 पदों पर नियुक्ति होनी थी. जिनमें 600 पद पुरुष के लिए और 24 पद महिला के लिए स्वीकृत थे. इन पदों को डायरेक्ट इंटरव्यू से भरा जाना था. अनुबंध के आधार पर नियुक्ति एक साल के लिए होनी थी. आवश्यकतानुसार इसे बढ़ाया जाता. इसको लेकर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में 12 अक्टूबर 2022 को इंटरव्यू का आयोजन किया गया था. इसी तरह लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग में 28 अक्टूबर को, दुमका के केंद्रीय कारा में 4 नवंबर को और जमशेदपुर के केंद्रीय कारा में  11 नवंबर को इंटरव्यू लिया गया था. लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : बरही">https://lagatar.in/barhi-international-yoga-day-on-june-21-meeting-held-regarding-preparations/">बरही

: अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को, तैयारियों को लेकर हुई बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//