Search

 
 
 

रांची : लाइब्रेरी में पांच पदों पर नियुक्ति के लिए 22 और 23 अगस्त को इंटरव्यू

 
Shubham Kishore  Ranchi :  झारखंड खेल प्राधिकरण (साझा) द्वारा संचालित पुस्तकालय (लाइब्रेरी) में पांच पदों पर नियुक्ति के लिए खेल विभाग के निदेशालय में 22 और 23 अगस्त को इंटरव्यू आयोजित की गयी है. जिसमें लाइब्रेरियन, सहायक लाइब्रेरियन और पुस्तकालय परिचारक के लिए इंटरव्यू लिया जायेगा. साझा ने इस भर्ती को लेकर फरवरी में नोटिस जारी किया था. जिसमें कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर 5 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गये थे. जिसमें लाइब्रेरियन के लिए 1 पद (सामान्य-01) सहायक लाइब्रेरियन के लिए 2 पद (सामान्य-01) (एसटी-01) और पुस्तकालय परिचारक के लिए 2 पद (सामान्य-01) (एसटी-01) शामिल हैं.  लाइब्रेरियन को 55 हजार , सहायक लाइब्रेरियन को 50 हजार और पुस्तकालय परिचारक को 30 हजार मासिक वेतन दिया जायेगा.  (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-lions-club-put-bleaching-in-the-well-of-the-village-also-distributed-fruit-plants/">कोडरमा

: लायंस क्लब ने गांव के कुएं में डाला ब्लीचिंग, फलदार पौधों का किया वितरण)

333 लोगों ने भरा आवेदन

पुस्तकालय में अनुबंध के आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 333 लोगों ने आवेदन दिया है. जिसमें से 91 लोगों को शॉर्ट लिस्ट किया गया. लाइब्रेरियन और सहायक लाइब्रेरियन पदों के लिए इंटरव्यू 22 अगस्त को 11:30 बजे से और पुस्तकालय परिचारक के लिए 23 अगस्त को होगा. आवेदकों को निर्धारित समय से एक घंटे पहले रांची के मोरहाबादी स्थित खेल निदेशालय आना है. साथ ही उन्हें अपने साथ योग्यता संबंधी आवश्यक प्रमाण-पत्र और पहचान पत्र लाना अनिवार्य है. आवेदक अधिक जानकारी के लिए साझा की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-6-people-injured-in-two-road-accidents-in-pirtand-condition-of-3-critical/">गिरिडीह

: पीरटांड़ में दो सड़क दुर्घटनाओं में 6 लोग घायल, 3 की हालत नाजुक

किस पद के लिए कितने आवेदन मिले और कितने चयनित 

पद कुल आवेदन चयनित आवेदन
लाइब्रेरियन 74 28
सहायक लाइब्रेरियन 139 43
पुस्तकालय परिचारक 120 20
इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/illegal-mining-case-advocate-missing-for-petition-filed-for-cbi-probe-police-engaged-in-search/">अवैध

खनन केस: CBI जांच के लिए दायर याचिका के पैरवीकार लापता, खोज में लगी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही