Search

 
 
 

साहिबगंज जिले में चालू वर्ष में अबुआ आवास के 7328 लाभुकों की स्वीकृति- डीसी

 
Sahibganj : साहिबगंज के डीसी हेमंत सती ने कहा कि जिले में अबुआ आवास योजना के कुल 151384 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से जांच में 57130 आवेदन सही पाए गए हैं. वित्तीय वर्ष 2023-24 में 7328 लाभुकों को आवास की स्वीकृति दी गई है. इनमें से 4241 लाभुकों के खाते में पहली किस्त का की राशि भेज दी गई. बाकी लाभुकों को तीन-चार दिनों के अंदर प्रथम किस्त का भुगतान कर दिया जाएगा. डीसी ने यह जानकारी शनिवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि अबुआ आवास के चयनित लाभुकों की सूची प्रत्येक पंचायत में दीवार पर चिपकाई जाएगी. यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो शिकायत दर्ज करा सकते हैं. पीवीटीजी के अंतर्गत आने वाले वैसे परिवार जिन्हें पूर्व में बिरसा आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें चिह्नित कर जन-मन योजना का लाभ दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन मिशन के तहत कुल 2429 आवेदनों को स्वीकृति देते हुए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. बिरसा हरित ग्राम के तहत फरवरी में कुल 285 एकड़ में 327 लाभुकों को चिह्नित किया गया है. उक्त भूमि पर फलदार व इमारती पौधे लगाए जाएंगे. मनरेगा के तहत फरवरी में तय लक्ष्य 95162 के विरुद्ध  157820 रोजगार का सृजन किया गया. उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-steering-committee-formed-regarding-gandeya-rural-water-supply-scheme/">गिरिडीह

: गांडेय ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर संचालन समिति गठित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही