Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीएसपीएमयू सिंडिकेट की बैठक में जेट रेगुलेशन संबंधी प्रस्ताव मंजूर

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में मंगलवार को कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य की अध्यक्षता में सिंडिकेट की 14 वीं बैठक हुई. बैठक में झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) के रेगुलेशन से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी. अब इसे आगे की कार्यवाही के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा. बैठक में क्रय समिति के पूर्व की कई बैठकों में लिए गए विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई और उनका अनुमोदन किया गया. 23 अगस्त और 24 सितंबर 2022 को संपन्न फाइनेंस कमिटी के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इससे पहले 17 अप्रैल 2023 को संपन्न 13वी सिंडिकेट की बैठक में प्रस्तुत एजेंडों की संपुष्टि की गई. बैठक में कुलसचिव डॉ. नमिता सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ. एसएम अब्बासडॉ. कुनुल कांदिर, वित्त पदाधिकारी आनंद कुमार मिश्रा, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. सर्वोत्तम कुमार और डॉ रेखा झा शामिल थे. इसे भी पढ़ें – यूजीसी">https://lagatar.in/ugc-designed-its-website-according-to-the-new-education-policy/">यूजीसी

ने नई शिक्षा नीति के अनुरूप डिजाइन किया अपनी वेबसाइट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही