Search

 
 
 

रांची : राजकीय फार्मेसी संस्थान में निर्माण कार्य के लिए 9.84 लाख की अतिरिक्त मंजूरी

रांची के बरियातू स्थित राजकीय फार्मेसी संस्थान में बीफार्मा पाठ्यक्रम के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचे के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 9 लाख 84 हजार 185 रुपये की अतिरिक्त प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है.
 

Ranchi :   रांची के बरियातू स्थित राजकीय फार्मेसी संस्थान में बीफार्मा पाठ्यक्रम के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचे के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 9 लाख 84 हजार 185 रुपये की अतिरिक्त प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है.

 

यह मंजूरी वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत राज्य योजना मद में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी गई है. यह राशि पहले से स्वीकृत बजट के अतिरिक्त जारी की गई है.

 

विभाग के अनुसार, राशि का इस्तेमाल संस्थान में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने और पढ़ाई सुचारु रूप से शुरू कराने में किया जाएगा. पहले जारी की गई सभी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी.

 

राशि की निकासी और खर्च की जिम्मेदारी सिविल सर्जन, रांची की होगी. वहीं, पैसा झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के माध्यम से संबंधित खाते में भेजा जाएगा.

 

व्यय की प्रक्रिया राज्य योजना अंतर्गत निर्धारित मद में की जाएगी, जिसमें चिकित्सा तथा लोक स्वास्थ्य से संबंधित पूंजीगत व्यय शामिल है. विभाग ने निर्देश दिया है कि आवंटित राशि की निकासी व खर्च वित्त विभाग के नियमों और और समय-समय पर जारी संकल्पों के अनुसार ही किया जाए. 

 

साथ ही, खर्च का पूरा हिसाब महालेखाकार, झारखंड को भेजना अनिवार्य होगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही