Search

25 अप्रैलः आक्रोश रैली, जरूरी ना हो मोरहादबादी, मेन रोड, सर्कुलर रोड जाने से बचे

आक्रोश रैली सुबह के 10 बजे से आयोजित है. लेकिन 11 बजे के पहले इसके शुरु होने की उम्मीद नहीं है. यह वही वक्त है, जिस वक्त स्कूलों में छुट्टी होगी और स्कूली बसें भी सड़क पर होंगे. भीषण गर्मी व लू भी रहेंगे. इसलिेए अगर बहुत जरूरी ना हो तो इन सड़कों से गुजरने से बचें.
 
Ranchi: झारखंड महिला भाजपा का आज (25 अप्रैल) आक्रोश रैली है. पूर्व घोषित इस कार्यक्रम में भाजपा से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल होंगी. इसके साथ ही झारखंड भाजपा के कई बड़े नेता भी रैली में शामिल होंगे. इस वजह से शहर के एक बड़े इलाके में सड़क जाम की स्थिति बन सकती है.

जानकारी के मुताबिक रैली मोरहाबादी मैदान से शुरु होकर अल्बर्ट एक्का तक जायेगी. इस दौरान बरियातू रोड, रेडियम रोड, सर्कुलर रोड, जेल रोड, मेन रोड और कोकर रोड में जाम की स्थिति बन सकती है. इसका दवाब दूसरी सड़कों पर भी दिखेगा.

आक्रोश रैली सुबह के 10 बजे से आयोजित है. लेकिन 11 बजे के पहले इसके शुरु होने की उम्मीद नहीं है. यह वही वक्त है, जिस वक्त स्कूलों में छुट्टी होगी और स्कूली बसें भी सड़क पर होंगे. भीषण गर्मी व लू भी रहेंगे. इसलिेए अगर बहुत जरूरी ना हो तो इन सड़कों से गुजरने से बचें.

हालांकि आक्रोश रैली को लेकर रांची पुलिस ने अपनी तैयारी की है. हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल तैनात किये गये हैं. साथ ही ट्रैफिक पुलिस को हर चौक-चौराहो पर अलर्ट मोड में रखा गया है. उन्हें हर स्थिति में सड़क को जाम मुक्त रखने के लिए लगाया गया है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही