Bokaro: रांची के टोरियन वर्ल्ड स्कूल में 28 से 30 जुलाई 2026 तक आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप 2026-27 में हॉली क्रॉस स्कूल, चंदनकियारी (बोकारो) के विद्यार्थियों एवं आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, चंदनकियारी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले को गौरवान्वित किया.

प्रतियोगिता में पुरस्कृत बच्चे
प्रतियोगिता के अंडर-17 कंपाउंड बालिका वर्ग (50 मीटर) में अपूर्वा बांडो ने शानदार और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया.
वहीं, अंडर-17 रिकर्व बालक वर्ग (60 मीटर) में कड़े मुकाबले के बीच शिवम कुमार भगत ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. दोनों खिलाड़ी हॉली क्रॉस स्कूल, चंदनकियारी में कक्षा 10 के विद्यार्थी हैं तथा आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, चंदनकियारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं.
दोनों खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी बोकारो हेमलता बुन, हॉली क्रॉस स्कूल की विद्यालय प्रबंधन प्रतिनिधि कमला पॉल, आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, चंदनकियारी के मुख्य प्रशिक्षक मोहन कुमार साहु तथा सहायक प्रशिक्षक महेंद्र करमाली एवं हेमंत कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment