Search

एआर रहमान की एक्स वाइफ सायरा बानो ने अलग होने की बताई ये वजह

LagatarDesk : सिंगर एआर रहमान और एक्स वाइफ सायरा बानो के सेपरेशन की खबरें काफी छाई हुई हैं. वहीं एआर रहमान और मोहिनी डे के लिंकअप की खबरें भी काफी चल रही हैं. इसी बीच सिंगर की एक्स वाइफ सायरा बानो ने एक वॉयस नोट में अपने स्वास्थ्य और अपने रिश्ते पर बात की. उन्होंने कहा कि वह पिछले कुछ महीनों से शारीरिक रूप से अस्वस्थ हैं. उन्होंने अपने इलाज के लिए एआर से ब्रेक लेने का फैसला किया है. सायरा बानो के वॉयस नोट को उनकी वकील वंदना शाह ने साझा किया है.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-1-32.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नोट में एआर रहमान की तारीफ की और लोगों से उनके नाम को खराब न करने के लिए कहा. नोट में सायरा बानो ने लोगों से कहती हैं, `मैं सायरा रहमान हूं. मैं इस समय बॉम्बे में हूं. मैं पिछले कुछ महीनों से फिजिकली स्वस्थ नहीं हूं, इसलिए मैं एआर से अलग होना चाहती थी, लेकिन मैं पूरे यूट्यूबर, तमिल मीडिया से अनुरोध करूंगी कि प्लीज एआर रहमान के लिए कुछ बुरी बातें ना करें. वह एक रत्न हैं, दुनिया के सबसे अच्छे इंसान हैं`. सायरा ने बॉम्बे ट्रीटमेंट करवाने गयी हैं. चूंकि एआर इवेंट में व्यस्त थे, इसलिए यहां आ पाना संभव नहीं था. मैं किसी और को परेशान नहीं करना चाहती थी, ना बच्चों को ना उन्हें. इसलिए मैं अकेले ही यहां चली आई.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp