Search

 
 
 

रोमांचक मुकाबलों में एआर रॉयल नगड़ी एवं राजा स्पोर्ट्स बरियातू की टीम जीती

 
Ranchi : डॉ. रामदयाल मुंडा क्रीड़ा केंद्र और रूम्बुल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नौवीं पद्म श्री रामदयाल मुंडा चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले में एआर रॉयल नगड़ी एवं राजा स्पोर्ट्स बरियातू की टीम ने जीत हासिल की. भारी बारिश में हजारों की संख्या में दर्शक डटे रहे और रोमांचक मुकाबले का लुफ्त उठाते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. पहला मुकाबला एआर. रॉयल नगड़ी और नाइन बुलेट कवाली के बीच खेला गया. इस मुकाबले को दोनों टीम ने टाई ब्रेकर तक खींचा. पेनाल्टी शूटआउट में एआर रॉयल नगड़ी ने 5-4 से जीत दर्ज की. पूरे मुकाबले में नाइन बुलेट कवाली टीम ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन एआर रॉयल, नगड़ी के डिफेंस को भेद ना सकी. मैच के अंत में एआर. रॉयल नगड़ी के गोलकीपर कार्तिक उरांव को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया. दिन का दूसरा मैच राजा स्पोर्ट्स बरियातू बनाम हेहल स्पोर्टिंग के बीच खेला गया. मैच के दानों हाफ की समाप्ति पर दोनों ही टीमें गोलरहित रही. दोनों ही टीमों के खिलाड़ी गोल के लक्ष्य को भेदने के लिए लगातार प्रयासरत रहे और दोनों ही टीमों के डिफेंस ने हर मूव को नाकाम किया. दिन के दूसरे मैच में भी परिणाम टाई ब्रेकर से तय हुआ, जिसमें राजा स्पोर्ट्स बरियातू ने हेहल स्पोर्टिंग को 3-2 से मात दी. बरियातू के दीपक महतो को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा के पुत्र गुंजल इकिर मुंडा एवं उनकी पत्नी के द्वारा खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़ें : जलडेगा">https://lagatar.in/gang-raped-a-girl-for-three-days-in-jaldega-four-accused-arrested/">जलडेगा

में युवती से तीन दिनों तक गैंगरेप, सभी 4 आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही