Search

 
 
 

आरा : बालू लदे ट्रक ने 6 लोगों को रौंदा, तीन की मौत, तीन की हालत गंभीर

 
Arrah :  बिहार के आरा में दर्दनाक हादसा हो गया है. यहां भोजपुर के बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर बालू लदे ट्रक ने दो बाइक पर सवार छह लोगों को रौंद डाला. इसमें से तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गयी है.  तीनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस सभी की पहचान जुटाने में लगी है.

कई मीटर तक दोनों बाइक को घसीटते ले गयी ट्रक

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो बाइक पर छह लोग सवार होकर जा रहे थे. बाइक सवार जैसे ही बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर पहुंचे तो बेकाबू ट्रक ने दोनों बाइकों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया. कई मीटर तक बाइक सड़क पर घसीटती रही. ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि अन्य तीन का इलाज चल रहा है. इधर घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी. हालांकि ट्रक ड्राइवर वहां से फरार हो गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही