Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अरब लीग की बैठक : गाजा पट्टी में बिजली काटने और पानी में कटौती करने पर इजरायल की निंदा

Advertisement
Advertisement
Cairo : हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध को लेकर बुधवार को 22 देशों के संगठन अरब लीग ने मिस्र के कायरो में सदस्य देशों के साथ आपातकालीन मंत्रिस्तरीय बैठक की. बैठक में अरब लीग ने इजरायल द्वारा गाजा पट्टी में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं में कटौती करने के फैसले को अन्यायपूर्ण करार दिया. साथ ही इजरायल से गाजा पट्टी में जल्द से जल्द मूलभूत सुविधाएं फिर से मुहैया कराने की मांग की.                                               ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
खबर है कि अरब लीग ने इजरायल से बातचीत पर वापस लौटने का आग्रह किया. इससे पूर्व सऊदी अरब ने मंगलवार को कैबिनेट स्तर की बैठक की थी. इसके तहत सऊदी किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने फिलिस्तीन, जॉर्डन और मिस्र के राष्ट्रपति समेत अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय नेताओं से युद्ध को लेकर चिंता जताई.

वर्तमान में अरब लीग में 22 सदस्य हैं

वर्तमान में अरब लीग में 22 सदस्य हैं. इनमें अल्जीरिया, बहरीन, मिस्र, इराक, जॉर्डन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, सोमालिया, सूडान, ट्यूनीशिया, लेबनान, लीबिया, मॉरिशियाना, मोरक्को, ओमान, फिलिस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात, यमन, जिबूती, कोमोरस और सीरिया शामिल हैं. हालांकि वर्तमान में सीरिया को अरब लीग से सस्पेंड कर दिया गया है. कल की बैठक में अरब लीग के विदेश मंत्रियों ने इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध पर चर्चा करते हुए इजरायल से कहा कि वह गाजा की पूर्ण नाकाबंदी हटाये. गाजा को बिजली आपूर्ति और पानी में कटौती करने के फैसले पर फिर से सोचने को कहा. अरब लीग गाजा पट्टी की घेराबंदी की निंदा की. कहा कि गाजा पट्टी में मानवीय सहायता पहुंचाने की तत्काल इजाजत दी जाये. बैठक में गाजा पट्टी में भोजन, ईंधन और मानवीय सहायता तत्काल भेजने का आह्वान किया गया.

सऊदी अरब ने OIC की बैठक बुलाने की मांग की

इजरायल-फिलिस्तीन(हमास) युद्झ को लेकर सऊदी अरब ने 57 मुस्लिम देशों के संगठन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ कोऑपरेशन (ओआईसी) की आपात बैठक बुलाने की मांग की है. OIC में सऊदी अरब और उसके सहयोगी देशों की बादशाहत कायम है [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही