Bihar : बिहार में अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं. आये दिन अपराधी अतिक्रमण हटाने, गिरफ्तार करने या जमीन नापी करवाने गयी पुलिस पर हमला करते हैं. ताजा मामला अररिया के फुल्काहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव से सामने आ रहा है. यहां अपराधियों को पकड़ने गयी पुलिस की टीम पर हमला हुआ है. इस हमले में फुल्काहा थाना के एएसआई राजीव कुमार की मौत हो गयी है. पुलिस ने तीन-चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ कर रही है..
अररिया : अपराधी को पकड़ने गयी पुलिस की टीम पर हमला, ASI की मौत
Leave a Comment