Search

 
 
 

अररिया : तिलक समारोह से लौट रही स्कॉर्पियो नहर में गिरी, 6 लोगों की मौत, एक घायल

Lagatar Desk :  बिहार के अररिया जिले में एक सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बीड़ी पुल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए मरिया नहर में जा गिरी, मृतक सभी सुपौल जिले के थुमहा गांव के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि सभी लोग सिकटी के भपटिया में आयोजित एक तिलक समारोह से वापस लौट रहे थे.
 
स्कॉर्पियो नहर में गिरी

Lagatar Desk :  बिहार के अररिया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बीड़ी पुल के पास बीती रात एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है. इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग सुपौल के थुमहा गांव के रहने वाले थे. 

 

 

तिलक समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग तिलक समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बीड़ी पुल के पास तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नहर में जा गिरी. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और लोगों ने अपने स्तर से बचाव कार्य शुरू किया. 

 

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, तब तक स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से नहर में डूबी स्कॉर्पियो को बांध दिया था. इसके बाद जेसीबी की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया. फिर गाड़ी के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया.

 

डॉक्टर ने जांच के बाद छह लोगों को मृत घोषित कर दिया. इनमें चार नाबालिग हैं. जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतकों में कुंदन यादव (28 वर्ष), मुन्ना कुमार (22 वर्ष), आदित्य (20 वर्ष), यश कुमार (16 वर्ष), आर्यन (15 वर्ष) और सौरभ (15 वर्ष) शामिल हैं. एक साथ छह लोगों की मौत से थुमहा गांव में शोक की लहर है. वहीं परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही