Search

 
 
 

अररिया : अज्ञात अपराधियों ने घर घुसकर महिला का गला रेता, 5 लाख लूटकर फरार

 
Araria : कुआड़ी ओपी क्षेत्र के कुआड़ी बाजार स्थित वार्ड संख्या 8 में शनिवार रात अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी. अपराधियों ने महिला की पेट चाकू घोंप दिया. हत्या के बाद अपराधियों ने घर से पांच लाख रुपये लेकर फरार हो गये. महिला की पहचान वार्ड नंबर आठ निवासी शमशाद की पत्नी मुशर्रत के रूप में हुई है. शमशाद इंडियन और नेपाली करेंसी एक्सचेंज करने का काम करता है. (पढ़ें, पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-dedicates-new-parliament-house-to-the-nation-installs-sengol-after-religious-rituals/">पीएम

मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया नया संसद भवन, धार्मिक अनुष्ठान के बाद सेंगोल स्थापित किया)

हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि घटना के वक्त मुशर्रत का पति शमशाद अपनी बेटी के साथ बाजार गया था. तभी उसकी पत्नी ने उसे फोन आया बताया कि घर में कोई मेहमान आया है. शमशाद बाजार से आकर अंदर गया तो देखा कि किचेन में पत्नी का शव खून से लथपथ पड़ा है. इसके बाद उसने आस-पास के लोगों और पुलिस को घटना की जानकारी दी. घटना की सूचना पाकर डीएसपी रामपुकार सिंह, कुआड़ी ओपी अध्यक्ष अवधेश कुमार दल बल के साथ पहुंचे और आगे की कार्रवाई में जुट गये. हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस इलाके में छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : रेयरेस्ट">https://lagatar.in/tannin-extraction-plant-called-the-rarest-of-rare-production-unit-has-been-closed-for-years-has-become-a-crpf-camp/">रेयरेस्ट

ऑफ रेयर प्रोडक्शन यूनिट कहलाने वाले टैनिन एक्सट्रैक्शन प्लांट वर्षों से बंद, बन गया CRPF कैंप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही