Gandey (Giridih): जिले के गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ उच्च विद्यालय में 9 अप्रैल को निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने किया. जिप अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के शिविर से सुदूर क्षेत्रों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा. आयोजनकर्ता मनीष कुमार ने कहा कि गांडेय प्रखंड सुदूर ग्रामीण क्षेत्र होने से लोगों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय या फिर धनबाद जाना पड़ता है. शिविर में शुगर जांच, रक्तचाप,नेत्र जांच, स्त्री रोग,मलेरिया,टीवी रोग आदि की जांच विशेषज्ञों द्वारा कर निशुल्क दवाई वितरण किया गया. शिविर में गिरिडीह के डाँ कुलदीप नारायण, डाँ अरविन्द कुमार, डाँ राजकिशोर वर्मा, डाँ अनामिका कुमारी ने सैकड़ों मरीजों की जांच की.मौके पर प्रमुख राजकुमार पाठक, जिप सदस्य हिंगामुनि मुर्मू, मुखिया यशोदा देवी, पंसस भोला मंडल, पवन अग्रवाल, विकास वर्मा, लखन प्रसाद वर्मा,ऊषा देवी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=602923&action=edit">यह
भी पढ़ें:तिसरी : दर्दनाक सड़क हादसे में पति की मौके पर मौत, पत्नी ने रास्ते में तोड़ा दम, बेटे की हालत नाजुक [wpse_comments_template]
ताराटांड़: निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का ग्रामीणों ने उठाया लाभ

Leave a Comment