Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिटी बसों में मनमाना भाड़ा वसूली, झारखंड यात्री संघ की शिकायत पर भी निगम चुप

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड यात्री संघ के अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने गुरुवार को बताया कि नगर निगम की सिटी बसों में मनमाना भाड़ा वसूली की जा रही है. उन्होंने नगर आयुक्त से इस संदर्भ में शिकायत की है. प्रेम मित्तल ने बताया कि 6 महीना पूर्व अक्टूबर महीने में ही झारखंड यात्री संघ का प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से बात की थी और उप नगर आयुक्त को मांग पत्र सौंपा था. मांग पत्र में सभी बसों में निगम द्वारा निर्धारित भाड़ा का चार्ट लगाने, कर्मचारियों को वर्दी पहनने, रूट का प्रदर्शन, फर्स्ट एड बॉक्स आदि की मांग की थी. वार्ता उपरांत नगर निगम ने मीडिया के समक्ष घोषणा की थी कि यात्री संघ की सभी मांगें जायज है और एक सप्ताह में इस पर अमल किया जाएगा.

 6 महीना बाद भी किसी सुझाव पर अमल नहीं 

मित्तल ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि 6 महीना बीतने पर भी किसी सुझाव पर अमल नहीं हो सका है. सिटी बसों द्वारा आज भी मनमाना भाड़ा वसूला जा रहा है. वर्दी और फर्स्ट एड बॉक्स आज भी नहीं है. निगम द्वारा निर्धारित भाड़ा का चार्ट आज भी किसी भी सिटी बस में नहीं लगा है. झारखंड यात्री संघ के अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने इस संदर्भ में गुरुवार को नगर आयुक्त मुकेश कुमार को फोन पर सारी बातों की जानकारी दी और उनसे आग्रह किया कि वे स्वयं इस विषय को देखें. नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि वह स्वयं इस विषय को देखेंगे और फैसला करेंगे. इसे भी पढ़ें – पांच">https://lagatar.in/hinoo-chowk-jammed-for-five-hours-people-coming-and-going-are-facing-problems/">पांच

घंटे से हिनू चौक जाम, आने -जाने वाले लोगों को हो रही है परेशानी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही