Search

 
 
 

आर्च बिशप व बिशप सीएम हेमंत सोरेन से मिले, दी क्रिसमस की बधाई एवं शुभकामनाएं

 
 Ranchi :  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से  आज मंगलवार को कांके रोड  स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आर्च बिशप राजीव सतीश टोप्पो, (एनडब्लूजीईएल चर्च इंडिया), बिशप निस्तार कुजूर (एनडब्लूजीईएल चर्च) , बिशप  (जीईएल चर्च) ने मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री को क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मौके पर विधायक राजेश कच्छप, 15 सूत्री सदस्य सुजीत कुजूर, तारा तिर्की, सुजीत टोप्पो, राजीव एक्का, रवि बारला एवं विकास तिर्की मौजूद थे. मौके पर समस्त झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की गयी.  मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों एवं पूरे मसीही समुदाय को क्रिसमस पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही