Search

 
 
 

आर्च बिशप विंसेंट आईंद ने अलग तरीके से दिव्यांगों के साथ मनाया क्रिसमस

 
Ranchi: रांची में 24 की रात बड़ी धूम धाम से क्रिसमस महोत्सव मनाया गया. क्रिसमस का यह समारोह संत मारिया गिरिजा घर में सम्पन्न हुआ. जिसकी अगुवाई रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने की और आज सुबह वे जेल रोड में स्थित निर्मल हृदय, मिशनरीस ऑफ चैरिटी सिस्टर्स के यहां पहुंचे, जहां उन्होंने दिव्यांग, असंतुलित मानसिक रोग से ग्रसित जैसे लोगों के साथ क्रिसमस मनाया. इसे भी पढ़ें -क्रिसमस">https://lagatar.in/christmas-message-be-a-beacon-of-hope/">क्रिसमस

संदेश….आशा का दीप बनें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/vinsent.jpg">

class="aligncenter wp-image-993281 size-full" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/vinsent.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आज ख्रीस्त विश्वासी समुदाय के लिए बड़ा पर्व रहा, क्योंकि आज वे प्रभु येसु ख्रीस्त के जन्म पर्व का महोत्सव मना रहे हैं. इसी खुशी को साझा करने के लिए आज रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद रांची के जेल रोड में स्थित मिशनरीस ऑफ चैरिटी सिस्टर्स द्वारा संचालित निर्मल हृदय पहुंचे. जहां उन्होंने वहां के इनमेट्स और एमo सीo धर्मबहनों के साथ क्रिसमस मनाया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/vinsent1.jpg">

class="aligncenter wp-image-993282 size-full" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/vinsent1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> निर्मल हृदय मिशनरीस ऑफ चैरिटी सिस्टर्स द्वारा संचालित एक ऐसी संस्था है, जहां मानसिक रूप से असंतुलित, दिव्यांग, अनाथ बच्चों और अविवाहित गर्भवती महिलाओं का निस्वार्थ भाव से सेवा की जाती है. महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने मिशनरीस ऑफ चैरिटी सिस्टर्स का उनके समर्पण और सेवा कार्य के लिए उनकी सराहना की. साथ ही उनके द्वारा समाज के उत्थान में योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने इनमेट्स और धर्मबहनों के लिए क्रिसमस का मिस्सा बलिदान अर्पित किया. मिस्सा की समाप्ति पर महाधर्माध्यक्ष ने केक काटा और अपने हाथों से सभी को भोजन परोसा. अंत में महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद के अलावा फाo असीम मिंज महाधर्माध्यक्ष के सचिव, मिशनरीस ऑफ चैरिटी सिस्टर्स की धर्म बहनें, येसु धर्मसंघ के धर्मबंधुगण, इनमेट्स और वहां के कर्मचारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें -बिहार">https://lagatar.in/bihar-from-january-1-ration-dealers-will-not-be-able-to-do-anything-arbitrary/">बिहार

: एक जनवरी से नहीं चलेगी राशन डीलरों की मनमानी, PDS प्रकाश ऐप से रखी जायेगी नजर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही