Search

 
 
 

तीरंदाजी प्रतियोगिता: रिकर्व में CISF, इंडियन राउंड में UP पुलिस और कंपाउंड में CRPF की जोड़ी अव्वल

Ranchi News: रिकर्व मिक्स टीम स्पर्धा में CISF के नितिन कुमार यादव और बासंती महतो की जोड़ी ने 2673 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया. असम राइफल्स की अकोइजाम अमरजीत और प्रोमिला दैमारी की जोड़ी 2649 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही. वहीं BSF के चमन सिंह और गुंजन कुमारी ने 2633 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया.
 
तीरंदाजी प्रतियोगिता

Ranchi News: झारखंड पुलिस द्वारा रांची में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 में शनिवार को रिकर्व, इंडियन राउंड और कंपाउंड मिक्स टीम स्पर्धाओं के प्रथम हाफ के परिणाम घोषित किए गए. तीनों स्पर्धाओं में विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय पुलिस संगठनों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

 

रिकर्व मिक्स टीम स्पर्धा में CISF के नितिन कुमार यादव और बासंती महतो की जोड़ी ने 2673 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया. असम राइफल्स की अकोइजाम अमरजीत और प्रोमिला दैमारी की जोड़ी 2649 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही. वहीं BSF के चमन सिंह और गुंजन कुमारी ने 2633 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया.

 

Uploaded Image

तीरंदाजी प्रतियोगिता की तस्वीर

इंडियन राउंड मिक्स टीम स्पर्धा में उत्तर प्रदेश पुलिस के सौरभ मौर्य और दीपिका पांडेय की जोड़ी 1327 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही. महाराष्ट्र पुलिस के अतुल लक्ष्मण पाटिल और अनुराधा लक्ष्मण पाटिल ने 1311 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया. BSF के सुनील कुमार और प्रतीक्षा 1301 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

 

कंपाउंड मिक्स टीम स्पर्धा में CRPF के भगवान दास और अंशु की जोड़ी ने 1396 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया. राजस्थान पुलिस के रजत चौहान और प्रियंका मीणा 1391 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि महाराष्ट्र पुलिस के संदीप सुनील यादव और रेखा सखाराम लांडकर ने 1389 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही