Search

 
 
 

तीरंदाजी: सीनियर नेशनल के दूसरे दिन झारखंड की झोली में एक स्वर्ण, दो रजत पदक

 
Jamshedpur : जेआरडी स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जा रहे सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप के इंडियन राउंड का दूसरा दिन भी झारखंड के लिए कामयाबी लेकर आया. दूसरे दिन झारखंड के खाते में एक स्वर्ण और दो रजत पदक आए. इस तरह से झारखंड को अब तक दो स्वर्ण और तीन रजत पदक प्राप्त हो चुके हैं. रविवार को मिश्रित युगल में झारखंड के गोल्डी मिश्रा और ऋतु कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता. इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के दिगंबर और नताशा दूसरे स्थान पर और ऑल इंडिया पुलिस के हिराबोई सिंह और राजप्यारी देवी तीसरे स्थान पर रहे. वहीं लड़कियों की टीम स्पर्धा में झारखंड को रजत पदक मिला. इस प्रतियोगिता का स्वर्ण मणिपुर और कांस्य पदक महाराष्ट्र के हिस्से आया. लड़कों के टीम स्पर्धा में स्वर्ण सर्विसेज की टीम ने जीती, वहीं ऑल इंडिया पुलिस दूसरे और मणिपुर तीसरे स्थान पर रहा. लड़कियों की एकल स्पर्धा में ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की पल्लवी बोरो प्रथम, झारखंड की अंकू कुमारी दूसरे और मणिपुर की ओनोबी तीसरे स्थान पर रहीं. इंडियन राउंड की स्पर्धाएं सोमवार को भी जारी रहेंगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही