Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम केस के आरोपी आर्किटेक्ट विनोद सिंह ने मांगी अग्रिम जमानत

Ranchi : लैंड स्कैम केस में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहयोगी आर्किटेक्ट विनोद सिंह ने अपनी अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. विनोद सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से रांची PMLA  (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है. उसकी याचिका पर कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा. दरअसल ED ने हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम केस में प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन (PC) दायर की है, जिसपर कोर्ट ने संज्ञान भी ले लिया है. शनिवार (30) मार्च को रांची PMLA  (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में ED के अधिकारियों ने प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन (PC)  दाखिल की है. इस केस के प्रमुख आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानु प्रताप फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं. PMLA कोर्ट द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद अब आर्किटेक्ट विनोद सिंह और राजकुमार पाहन के ऊपर गिरफ़्तारी की तलवार लटकने लगी है. क्योंकि अदालत ने आर्किटेक्ट विनोद सिंह और राजकुमार पाहन के विरुद्ध समन जारी करने का निर्देश दिया है. बता दें कि हेमंत सोरेन को इस्तीफा देने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार कर लिया गया था. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लैंड स्कैम से जुड़े मामले में सात घंटे से ज्यादा देर तक हुई पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. इस केस में मोहम्मद सद्दाम को मिलाकर तीन गिरफ़्तारी हो चुकी है. इसे भी पढ़ें : ढुल्लू">https://lagatar.in/mla-saryu-rai-also-targeted-bjp-leaders-on-the-pretext-of-dhullu/">ढुल्लू

और उनके परिजनों की बेनामी संपत्तियों का ब्यौरा है मेरे पास, जल्द खुलासा- सरयू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही