Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्या एलियन हैं? वे महाशक्तिशाली हैं... धरती पर आ चुके हैं क्या? अमेरिका ने यूएफओ पर रिपोर्ट जारी की

Advertisement
Advertisement
Washington : अमेरिका से एक बड़ी खबर आयी है. पेंटागन ने अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट यानी अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं (UFO) पर एक रिपोर्ट जारी की है, जो चर्चा में है. रिपोर्ट में एलियन के धरती पर आने-नहीं आने को लेकर कई सवाल खड़े किये गये हैं. रिपोर्ट में इस पर जोर दिया गया है कि क्या एलियन के पास महाशक्ति है और क्या वे हमारी धरती की यात्रा कर वापस अपनी दुनिया में चले गये हैं? इस तरह के कई सवालों के जवाब इसमें दिये गये हैं.             ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्या एलियन ऐसी महाशक्ति हो सकती है जो धरती पर मौजूद इंसानों पर भारी पड़ें

पूरी दुनिया में इस तरह के कयास लगते रहे हैं कि क्या एलियन ऐसी महाशक्ति हो सकती है जो शायद धरती पर मौजूद इंसानों पर भारी पड़ें.अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन की इस रिपोर्ट के अनुसार द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद अमेरिकी सरकार द्वारा की गयी जांच में एलियन का कोई सबूत नहीं मिला है. रिपोर्ट कहती है कि आसमान में घटने वाली कुछ घटनाओं को गलत तरीके से पेश किया गया है. उनमें अलौकिक तकनीक(एलियन) का कोई हाथ नहीं है.

अमेरिकी संसद में  यूएपी रिपोर्ट पेश की  गयी

शुक्रवार को जारी की गयी रिपोर्ट को पेंटागन की 2022 की घोषणा पर आधारित बताया गया है. जान लें कि अमेरिका ने ऑल-डोमेन एनोमली रेजोल्यूशन ऑफिस (एएआरओ) की स्थापना की थी. एएआरओ का काम हवा, समुद्र, अंतरिक्ष और जमीन पर अज्ञात उड़ान वस्तुओं (यूएफओ) और अन्य घटनाओं की जांच करना हे. पेंटागन के अनुसार एएआरओ को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे यह साबित किया जा सके कि एलियंस पृथ्वी पर आ चुके हैं या यहां उनकी कोई क्रैश-लैंडिंग हुई. खबरों के अनुसार एआरआरओ ने 1945 से कथित एलियंस से संबंधित सरकार के ऐतिहासिक रिकॉर्ड का विवरण देते हुए अमेरिकी संसद में अपनी यूएपी रिपोर्ट पेश की है

कई अंतरिक्ष यान और अलौकिक जैविक अवशेष बरामद किये हैं

रिपोर्ट की समरी पर नजर डालें, तो एएआरओ ने इस बात का कोई सबूत नहीं पेश किया है, जिससे यह तय हो सके कि धरती पर किसी अलौकिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया. हालांकि कहा गया कि कई यूएपी रिपोर्टें अनसुलझी या अज्ञात हैं. रिपोर्ट में दर्ज किया गया है कि बाहरी दुनिया में लगातार कहा जाता रहा है कि सरकार या उसके अंतर्गत एक ऐसा गुप्त संगठन है जिसने दूसरी दुनिया के कई अंतरिक्ष यान और अलौकिक जैविक अवशेष बरामद किये हैं और उस टेक्नोलॉजी को पाने के लिए रिसर्च की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही