Search

 
 
 

Jamtara News: 2.22 लाख से अधिक बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाने का लक्ष्य

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) 2026 के तहत सोमवार को जामताड़ा जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, दुलाडीह में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन, जामताड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया.
 

Jamtara: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) 2026 के तहत सोमवार को जामताड़ा जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, दुलाडीह में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन, जामताड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया.

 

इस मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों एवं किशोरों के स्वास्थ्य, पोषण, शारीरिक तथा मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के माध्यम से 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर उन्हें कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

 

उन्होंने बताया कि जिले में इस अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त समन्वय से विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सामुदायिक स्तर पर दवा वितरण की व्यवस्था की गई है.

 

जामताड़ा जिले का लक्ष्य


1 से 5 वर्ष आयु वर्ग : 44,478 बच्चे

6 से 19 वर्ष आयु वर्ग : 1,78,514 बच्चे

कुल लक्ष्य (1-19 वर्ष) : 2,22,992 बच्चे एवं किशोर


सिविल सर्जन ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं से अपील करते हुए कहा कि वे 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को कृमिनाशक दवा अवश्य खिलाएं, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके और स्वस्थ एवं सशक्त जामताड़ा के निर्माण में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके.

 

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत चलाया जा रहा यह अभियान बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के साथ-साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और समग्र विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही