Search

अरगोड़ा थाना पुलिस पर मारपीट कर घायल करने का आरोप

Ranchi : राजधानी के अरगोड़ा थाना की पुलिस पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगा है. घटना गुरुवार रात की बतायी गयी है. पुलिस पर आरोप लगाया है कि हरमू के रहने वाले विनोद सिन्हा के साथ पुलिस ने बेरहमी से मारपीट की है.

नशे में था विनोद, खुद को घायल कर लिया- सिटी एसपी

जानकारी के मुताबिक, विनोद सिन्हा नशे में था. पुलिस द्वारा उसे पकड़ कर अरगोड़ा थाना लाया गया. इसी दौरान थाना के मुंशी से उसकी बहस होने लगी. जिसके बाद उसकी पिटाई कर दी गई. इस मामले में सिटी एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया जो जानकारी मिली है कि व्यक्ति नशे में था और खुद को घायल कर लिया. थाना परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें – उग्रवाद">https://lagatar.in/control-of-extremism-is-the-result-of-better-policing-of-jharkhand-cm/">उग्रवाद

पर नियंत्रण झारखंड की बेहतर पुलिसिंग का परिणाम : सीएम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp