Search

 
 
 

अरगोड़ा गोलीकांडः रंगदारी नहीं देने पर कोयला कारोबारी को मारी गोली

 
Ranchi: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पुंदाग रोड स्थित पुराना अरगोड़ा चौक पर अपराधियों ने कोयला कारोबारी को गोली मार दी. घटना शुक्रवार की सुबह हुई. सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता अपने ऑफिस के पास जैसे ही वो अपनी फॉर्च्यूनर कार से नीचे उतरे तभी बाइक पर सवार दो अपराधी उनके पास पहुंचे. एक अपराधी बाइक पर रहा जबकि दूसरा बाइक से नीचे उतर कर उनपर पिस्टल तान दी. इस दौरान रंजीत गुप्ता ने अपना मोबाइल फोन फेंक कर अपराधी को मारा भी, हालांकि तब तक अपराधी ने उन्हें दो गोली मार दी थी. इसके बाद वे फरार हो गए. जिसके बाद उनके ड्राइवर ने स्थानीय लोगों की मदद से रंजीत को आर्किड हॉस्पिटल ले गए. जहां से उनको रिम्स रेफर कर दिया गया. रंजीत गुप्ता के कमर के पास गोली लगी है, हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. इसे पढ़ें- देवघर">https://lagatar.in/deoghar-three-youths-died-in-a-collision-between-two-bikes/">देवघर

: दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत

लेवी नहीं देने पर गोली मारने की आशंका

रंजीत कुमार गुप्ता कोयला कारोबार से जुड़े हुए हैं. लातेहार और चतरा जिले में कोयले का कारोबार करते हैं. मूल रूप से रंजीत कुमार गुप्ता लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र का रहने वाले है. इससे आशंका जताई जा रही है कि कोयला क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के द्वारा रंगदारी को लेकर गोली मारी गई, हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि रंजीत गुप्ता को किस गिरोह के अपराधियों के द्वारा गोली मारी गई, और क्यों मारी गई. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-university-of-jharkhand-waiting-for-the-letter-from-the-government-after-that-inter-studies-will-be-done/">रांचीः

सरकार के लेटर के इंतजार में झारखंड के विश्वविद्यालय, इसके बाद होगी इंटर की पढ़ाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही