Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राम, रावण और तीर-धुनष किसके पास, जेएमएम और बीजेपी विधायक में बहस

Ranchi: सदन में भगवान राम का तीर धनुष किसके पास है. इस पर जोरदार बहस हुआ. जेएमएम विधायक मंगल कालिन्दी ने कहा बीजेपी के लोग झूठे ही राम का नाम लेते रहते हैं, इन्हें हक नहीं है. असली राम भक्त हमलोगों के पास है, क्योंकि भगवान राम का तीर-धुनष हमारे पास है. इनलोगो का काम राम-राम जपना, पराया माल अपना की नीति है. इसका बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही और सीपी सिंह ने विरोध किया. उन्होंने कहा कि राम का असली तीर धनुष बीजेपी के पास है. जेएमएम के पास रावण का तीर धनुष है. इसे भी पढ़ें-तिलेश्वर">https://lagatar.in/congress-leaders-son-raised-his-voice-after-getting-life-sentence-in-tileshwar-sahu-murder-case/">तिलेश्वर

साहू हत्याकांड में कांग्रेस नेता को उम्रकैद की सजा मिलने के बाद उनके बेटे ने बुलंद की आवाज

1932 पर बीजेपी ने सरकार को जोरदार ढंग से घेरा

पेयजल विभाग के अनुदान बजट मांग पर सदन में चर्चा हुई. इसपर बीजेपी विधायक अमर बाउरी ने सरकार को 1932 प जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं के साथ विश्वासघात किया है, महापाप किया है. 1932 का जवाब सरकार को देना होगा कि क्या हुआ इसका. 1932 के मुद्दे पर जेएमएम 18 से 31 पर पहुंचा. राज्य गठन के बाद भी इतने साल में मुद्दा नहीं सुलझा. हमारी रघुवर की सरकार ने कड़ी मेहनत करके 1985 की स्थानीय नीति लायी. नियोजन नीति भी बनायी. 1 लाख युवाओं को नौकरी दी कहीं कोई विरोध और विवाद नहीं हुआ. मगर इस सरकार ने छेड़छाड़ करके सबकुछ बर्बाद कर दिया. सभी मामलों को फंसा दिया. न नीति बनी ना नौकरी मिली. हमने भी जन भावना को देखते हुए 1932 की नीति को सपोर्ट किया, मगर आज क्या हुआ. ये राज्य क्यों बना. क्या यहां के लोगों को third-forth ग्रेड की नॉकरी नहीं मिलेगी. तो कहां जाएंगे हमारे लोग. इसे भी पढ़ें-इरफान-रणधीर,">https://lagatar.in/irrfan-randhir-quarrel-in-the-morning-love-in-the-afternoon/">इरफान-रणधीर,

सुबह तकरार दोपहर में प्यार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही