Search

 
 
 

कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को नियमित करने की याचिकाओं पर हाईकोर्ट में राज्य सरकार की ओर से हुई बहस

 
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर दाखिल सभी याचिकाओं को एक साथ सूचीबद्ध कर सुनवाई हुई. अदालत ने गुरुवार को उन मामलों की सुनवाई की जिसमें काउंटर एफिडेविट दायर किया जा चुका है. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत में बहस की गई. राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बहस की और सुप्रीम कोर्ट के कई जजमेंट का हवाला दिया. प्रार्थियों के अधिवक्ता अमृतांश वत्स भी सुनवाई के दौरान अदालत में मौजूद रहे. जिसके बाद अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 31 अगस्त की तिथि निर्धारित की है. उस दिन भी राज्य सरकार की ओर से बहस जारी रहेगी. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई. इसे भी पढ़ें- Weather">https://lagatar.in/weather-alert-heavy-rain-expected-in-many-districts-of-jharkhand/">Weather

Alert: झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश के आसार
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही