Search

 
 
 

गढ़वा : ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर, 5 मजदूरों की मौत 8 गंभीर

 
Garhwa: जिला में ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में पांच मजदूरों की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं. यह घटना शुक्रवार की सुबह जिले के नगरउंटारी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 75 पर हुई है. सड़क हादसे के जिन लोगों की मौत हुई है, सभी लोग नगरउंटारी थाना क्षेत्र के सीरिया तोमर गांव के रहने वाले हैं. मृतकों की पहचान दुद्धी महुली गांव के बिमलेश कुमार कनौजिया 42 वर्ष, अरुण भुइयां 30 वर्ष, बिकेश भुइयां 20 वर्ष, राजा कुमार 21 वर्ष और राजकुमार भुइयां 53 वर्ष के रूप में हुई है. इसे भी पढ़ें - तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwis-allegation-crime-is-rampant-in-bihar-only-yadavs-are-being-targeted-samrat-chaudhary-retaliated/">तेजस्वी

का आरोप, बिहार में अपराध का बोलबाला, सिर्फ यादवों को निशाना बनाया जा रहा है… सम्राट चौधरी ने किया पलटवार

मजदूर काम के लिए राज्य से बाहर जा रहे थे

जानकारी के मुताबिक, सभी मजदूर काम के लिए राज्य से बाहर जा रहे थे. सभी अगली सुबह शुक्रवार को नगरउंटारी रेलवे स्टेशन पर शक्तिपुंज एक्सप्रेस पकड़ने वाले थे. इसी क्रम में नेशनल हाईवे 75 पर पाल्हे में पुल के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने मजदूरों को लेकर जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो कुछ दूर जाकर गिरा. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सदर अस्पताल में डॉक्टर ने पांच मजदूरों को मृत घोषित कर दिया. घायलों में सीरिया टोंगर, राम प्रसाद राम 35 वर्ष, छोटू लाला भुइयां 35 वर्ष, उमेश भुइयां 35 वर्ष, राकेश भुइयां 36, मेराज अंसारी 27 वर्ष और संजय भुइयां शामिल है. इसे भी पढ़ें -महिला">https://lagatar.in/big-game-played-in-womens-asian-hockey-gst-imposed-on-diesel-one-plate-dinner-served-for-19-thousand/">महिला

एशियन हॉकी में हुआ बड़ा खेला, डीजल पर लगाया GST, 19 हजार में खिलाया एक प्लेट डिनर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही