Search

 
 
 

गांडेय विस से निर्दलीय अर्जुन बैठा ने चलाया जनसंपर्क अभियान समेत गिरिडीह की 2 खबरें

 
Bengabad (Giridih) : गांडेय विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने बुधवार को बेंगाबाद प्रखंड का दौरा किया और जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने प्रखंड के मानजोरी, झलकडीहा, गेनरो, लुप्पी, गोलगो, चितमाडीह, हरिला, छोटकी खरगडीहा पंचायत के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया और मतदाताओं से मिलकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. कहा कि गांडेय विधानसभा का प्रतिनिधित्त्व लोकल उम्मीदवार के हाथों में दें. ग्रामीणों ने भी अर्जुन बैठा का स्वागत पूरे उत्साह के साथ किया और उन्हें समर्थन का भरोसा दिलाया.

तिसरी में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, किया जनसंपर्क भी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/भाजपा-का्र्यालय.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Tisri (Giridih)_: तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी मैदान के समीप बुधवार को भाजपा तिसरी मंडल कार्यालय का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसके बाद सिंघो, ककनी और देवानजोत में नुक्कड़ सभा कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई. मौके पर मनोज यादव, महावीर प्रसाद यादव, हरीश प्रसाद साह, रामचंद्र यादव, अनिल शर्मा, उपेन्द्र साव, सुनील शर्मा, नरेश यादव, संदीप शर्मा आदि मौजूद थे . [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही