Search

अर्जुन ने किया गांडेय में जीत का दावा, कहा- गांडेय को बचाना है बाहरी को भगाना है

आजसू के केंद्रीय सचिव पद से इस्तीफा देकर निर्दलीय लड़ रहे हैं चुनाव

Bengabad (Giridih) : गांडेय विधानसभा उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरे अर्जुन बैठा ने अपनी जीत का दावा किया है. शुभम संदेश के संवाददाता से बातचीत में अर्जुन बैठा ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव में अपनी जीत को सुनिश्चित बताया. उन्होंने कहा कि गांडेय में लोकल उम्मीदवार की मांग हो रही थी. उनके निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में उतरने का फैसला गांडेय की जनता और उनके समर्थकों का है. उन्होंने कहा कि आजसू सुप्रीमो उन्हें गांडेय से टिकट दिलवाने में सफल नहीं हो सके. इसलिए जनता की मांग पर वह चुनावी मैदान में उतरे हैं.

जनता के मान-सम्मान को बचाना है

अर्जुन बैठा ने कहा कि गांडेय से बाहरी नेता को भगाना है और यहां की जनता के मान-सम्मान को बचाना है. गांडेय की जनता अब लोकल उम्मीदवार का प्रतिनिधित्व चाहती है. अर्जुन ने अन्य राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले सभी गांडेय में लोकल उम्मीदवार को मौका देने की बात करते थे. मगर चुनाव में बाहरी लोगों को थोपा गया, जिससे जनता में नाराजगी है. उन्होंने कहा कि गांडेय की जनता की लोकल उम्मीदवार की मांग उनके जीत की राह को आसान बनाएगी. अर्जुन बैठा ने कहा कि बाबूलाल मरांडी और कल्पना सोरेन जैसे बड़े नेता गांडेय की जनता से सीधा रूबरू नहीं होने वाले हैं. मगर अर्जुन बैठा गांडेय के लोगों से जमीनी स्तर पर जुड़े हुए हैं. गांडेय की जनता ने अपनी उम्मीदों को पूरा करने और गांडेय के विकास के लिए अर्जुन बैठा को चुना है. कहा कि जनता ने मूड बना लिया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि गांडेय की जनता की जीत होगी.

आजसू से इस्तीफा देकर आए हैं

बताते चलें कि अर्जुन बैठा एनडीए के सहयोगी दल आजसू से इस्तीफा देकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गांडेय के चुनावी दंगल में उतरे हैं. अर्जुन लगातार अपनी जीत का दावा तो ठोंक रहे हैं, मगर देखना यह होगा कि अर्जुन की सेना चुनाव में क्या गुल खिलाती है. बहरहाल अर्जुन बैठा के चुनावी मैदान में उतरने से गांडेय का गणित बिगड़ गया है और यहां की राजनीति और भी गरमा गई है. अर्जुन बैठा के चुनावी समर में उतरने के बाद गांडेय में एनडीए के खाते के वोटों के बिखराव होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. लोगों का कहना है कि अगर वोटों का बिखराव हुआ तो इसका लाभ झामुमो की उम्मीदवार कल्पना सोरेन को मिलेगा. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-does-not-want-jharkhand-to-progress-kalpana-soren/">भाजपा

नहीं चाहती कि झारखंड आगे बढ़े : कल्पना सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp