Search

 
 
 

अर्जुन कपूर ने पीठ पर लिखवाया ‘रब राखा’, टैटू का बताया मां कनेक्शन

 
Lagatardesk: सिंघम अगेन’ के खलनायक और इंडस्ट्री के डैशिंग स्टार अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना टैटू ‘रब राखा’ फ्लॉन्ट किया है.टैटू के जरिए अभिनेता ने अपनी दिवंगत मां को याद किया. ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने एक मोनोक्रोम वीडियो मोंटाज के साथ बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह टैटू बनवाते नजर आ रहे हैं. टैटू में उन्होंने ‘रब राखा’ लिखवाया है. पोस्ट में ‘तेवर’ अभिनेता ने अपनी दिवंगत मां मोना शौरी का भी जिक्र किया है. इंस्टाग्राम पर अपने नए टैटू को दिखाते हुए अभिनेता ने लिखा “रब राखा, मेरी मां हमेशा यही कहती थी कि अच्छे और बुरे समय में भगवान हमेशा आपके साथ रहें.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-6-20.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आज भी ऐसा लगता है कि वह मेरे साथ यहीं हैं, मेरा मार्गदर्शन कर रही हैं. और मेरी देखभाल कर रही हैं. मैंने यह टैटू ‘सिंघम अगेन’ रिलीज से पहले बनवाया था और अब, जब मैं नए अध्याय की दहलीज पर खड़ा हूं तो मुझे ऐसा लगता है कि वह मेरा साथ दे रही हैं, मुझे याद दिला रही हैं कि ब्रह्माण्ड ने मेरे लिए कुछ अच्छा प्लान कर रखा है. अभिनेता ने पोस्ट के अंत में मां को आभार जताते हुए कहा “मां मुझे विश्वास सिखाने के लिए धन्यवाद. रब राखा हमेशा ‘सिंघम अगेन’ में अभिनेता विलेन के खतरनाक अंदाज में नजर आए.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-5-21.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> फिल्म में अर्जुन की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है. अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों से सजी फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म में `दबंग` स्टार सलमान खान भी कैमियो में नजर आए हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही